सीवान, फरवरी 24 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति भीखाबांध निवासी हरेश प्रसाद व अजित प्रसाद है। दरौंदा पुलिस ने बताया कि हरेश प्रसाद के पास से 200-200 ग्राम के 50 पाउच में कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। जबकि अजीत प्रसाद के पास से 5-5 लीटर के 11 पैकेट में कुल 55 लीटर देशी शराब बरामद की गई। दोनों के पास से कुल 65 लीटर देसी शराब बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...