गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा। नगरपालिका निर्वाचन को लेकर सघन जांच अभियान के बीच गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। हालांकि बाइक सवार आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गुरुवार रात 9 बजे चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता, प्रखंड गोड्डा (एफएसटी टीम दंडाधिकारी) अपने दल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान रामनगर मिशन चौक से आगे लाइफ केयर हॉस्पिटल के समीप वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। चेकिंग में मिशन चौक से रामनगर आ रही काले रंग के बिना नंबर प्लेट की ग्लेमर मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। टीम को देखते ही चालक बाइक सड़क पर छोड़कर भागने लगा। एफएसटी टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। इसके बाद टीम ने मोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.