पटना, फरवरी 18 -- बिहार सरकार द्वारा पूर्व में लिए गए 65 फीसदी आरक्षण के निर्णय को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा के वेल में आकर विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। सभी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इन्हें अपनी सीट पर जाने का आग्रह किया पर वो नहीं माने। तीन मिनट तक वेल में रहने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वाकआउट कर गये। विधानसभा में इस विषय को लेकर राजद के रणविजय साहू समेत कइयों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया था, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद सदस्य वेल में आये। इसके पहले विपक्षी सदस्यों ने इसी मुद्दे पर विधानसभा के मुख्य द्वार पर भी प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिये विपक्ष के सदस्य सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.