भागलपुर, जनवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मकर संक्रांति के मौके पर मायागंज अस्पताल में 65 प्रतिशत कम मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अस्पताल के ओपीडी में 651 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें से सर्वाधिक मेडिसिन ओपीडी में 115 मरीजों का इलाज हुआ। बाकी ऐसा सब के सब ओपीडी दहाई में ही सिमट गये। डायबिटीज ओपीडी में तो तीन पुरुष व एक महिला समेत महज चार मरीज ही शुगर का जांच-इलाज कराने पहुंचे। जबकि सामान्य दिनों में यहां पर 1800 से 2000 मरीजों का इलाज होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...