भभुआ, फरवरी 22 -- युवा पेज की खबर 65 किलो कुश्ती में मुलायम खरवार बने चैम्पियन खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया कैमूर का मान आईजी स्टेडियम, नई दिल्ली में शानदार प्रदर्शन भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत जेवरी गांव निवासी अजीत खरवार के पुत्र मुलायम खरवार ने राजधानी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एकदिवसीय खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स में 65 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के चौथे राउंड में मुलायम ने राजस्थान की टीम के पहलवान को कड़े मुकाबले में पराजित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उनके दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद ने बताया कि मुलायम ने पूरे आत्मव...