बस्ती, जुलाई 11 -- बस्ती। किसान इंटर कॉलेज बस्ती परिसर में एनसीसी कैडेटों को 'बी प्रमाण-पत्र वितरण का समारोह हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में 47वीं यूपी बटालियन एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल विशाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर 65 कैडेटों को बी प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध ने किया और कहा कि एनसीसी एशिया का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें नेतृत्व क्षमता, नागरिक जिम्मेदारियां, नागरिक जागरूकता और सैनिक प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही ने किया। इसके बाद कैडेटों को प्रमाण पत्र वितरित किय गया। कैडेटों को संबोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.