प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एएनटीएफ यूनिट ने 315.45 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 20 जिपर थैली में हेरोइन की पुड़िया बनाकर रखी थी। बरामद हेरोइन की कीमत 64 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा उसके पास से दो मोबाइल, एक स्कूटी व 2260 रुपये नकदी बरामद किया गया। पुलिस उसके सहयोगी की तलाश में जुटी है। एएनटीएफ के एसआई सत्येंद्र प्रधान व मनीष कुमार ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम कैंट थानाक्षेत्र के सप्लाई डिपो के आगे कहार गल्ला के पास संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी सुलेमसराय निवासी संदीप ने पूछताछ में बताया कि प्रयागराज के ही एक व्यक्ति के साथ मिलकर हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रम्मन का पुरवा, धूमनगंज आदि स्थानों में बेचता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.