वाराणसी, दिसम्बर 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ड्रोन सर्वे के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की टीम ने रविवार को एक साथ सभी जोनों में अभियान चलाकर 64 बीघा क्षेत्रफल में फैली अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। यह जानकारी वीडीए के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब सभी जोनों में एक साथ अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है और इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व बीते दो सप्ताह के दौरान लगभग 150 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया जा चुका है। वीडीए उपाध्यक्ष ने कॉलोनाइजरों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्लाटिंग से पूर्व वीडीए से मानचित्र एवं मानकों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। मानचित्र का आवेदन प्राप्त होने के बाद सभ...