आगरा, फरवरी 13 -- यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए डीएम प्रणय सिंह ने सख्त दिशा निर्देश दिये हैं। स्पष्ट निर्देश हैं कि, सीसीटीवी-वॉयस रिकार्डिंग की जांच रोजाना होगी। इसके अलावा बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला अध्यापिका ही लेंगी। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट को भी दिशा निर्देश दिये गये। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के तत्वावधान में जिला कासगंज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए कुल 64 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिन पर हाईस्कूल के 21717 परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट के 18645 परीक्षार्थी सहित कुल 40362 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से आरम्भ हो कर 12 मार्च को समाप्त होगी। डीएम ने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक व अन्य सभी अधि...