नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Page Industries Q3 Result: पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज गुरुवार, 5 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयर करीब 5 फीसदी तक उछल गए। नतीजों में ज्यादातर पैमानों पर साल-दर-साल आधार पर सुधार दिखा, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। हालांकि मुनाफे में हल्की गिरावट रही, लेकिन बाजार ने कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और आगे के ग्रोथ आउटलुक को पॉजिटिव माना। बता दें कि कंपनी ने डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है।कंपनी ने क्या कहा कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 7.4 फीसदी घटकर Rs.189.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ज्यादा था। मुनाफे पर असर की बड़ी वजह नए लेबर कोड्स से जुड़ा Rs.35 करोड़ का खर्च रहा। मैनेजमेंट के मुताबिक, अगर यह एकमुश्त असर नही...