गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को नगरपालिका चुनाव जिले के तीनों जगहों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान का प्रतिशत शाम पांच बजे तक 63.13 प्रतिशत रहा। सर्वाधीक मतदान गढ़वा नगर परिषद में 63.32 रहा। वहीं बंशीधर नगर नगर पंचायत में 63.07 और मझिआंव नगर पंचायत में 62.80 प्रतिशत रहा। हालांकि मतपत्र से चुनाव होने के कारण मतदाताओं को दो-तीन घंटे कतार में रहना पड़ा। एक बूथ पर एक जगह ही वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे से शुरू हो गई थी। आठ बजे के बाद मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगी थी। लोकतंत्र के इस महापर्व में 90 वर्ष से अधिक के भी वृद्ध विभिन्न माध्यमों से मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रमजान के समय के बावजूद मुस्लिम मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।...