प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले के 63 हजार राशन कार्ड धारकों की पात्रता का सत्यापन जिला पूर्ति अधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है। इसके लिए नामित किए गए कर्मचारी संदिग्ध उपभोक्ता के घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। संदिग्ध उपभोक्ताओं से उनकी पात्रता के अभिलेख मांगे जा रहे हैं। पात्रता की पुष्टि नहीं होने पर ऐसे उपभोक्ताओं की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिले में मुफ्त राशन लेने वाले राशनकार्ड धारकों पर शासन स्तर से भी नजर रखी जाती है। यही कारण है कि समय समय पर शासन स्तर से संदिग्ध राशन कार्ड धारकों की सूची जिला पूर्ति कार्यालय में भेजकर सत्यापन कराया जाता है। इस बार शासन की ओर से ऑनलाइन मॉनीटरिंग में बेल्हा के 63 हजार राशन कार्ड धारक संदिग्ध पाए गए हैं। संदिग्ध उपभोक्ताओं की सूची शासन ने जिला पूर्ति कार्यालय में भेजकर...