भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन में 58 दो पहिया तथा पांच चार पहिया वाहनों समेत 63 वाहनों का चालान किया। गोपीगंज पुलिस ने तिलंगा गांव से दो, कसिदहां से एक, भदोही ने भैरवपुर से एक, सुरियावां ने कुसौली से दो लोगों के साथ ही छह लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के कारण वाहन चालकों में अफरा-तफरी का आलम रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...