लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने रविवार को गऊघाट दौलतगंज से ड्रग तस्करी में दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति के पास से 63 लाख की हेरोइन व अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार दंपति के खिलाफ ठाकुरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। एएनटीएफ के इंस्पेक्टर दर्शन यादव के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में श्रवण कुमार निषाद और उसकी पत्नी मीना देवी है। दौलतगंज में टास्क फोर्स ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 310 ग्राम हेरोइन, 135 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 2860 रुपये बरामद किए गए हैं। मोबाइल में गिरोह से जुड़े कई अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है। जल्द ही अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ मे...