चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से संचालित संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को 63 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। जिले के प्रभुपुर स्थित संपूर्णानंद संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पहली पाली में पूर्व मध्यमा (द्वितीय वर्ष) के हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 144 परीक्षार्थियों में 125 उपस्थित रहे जबकि 19 अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा (प्रथम वर्ष) हिंदी में पंजीकृत 169 छात्र-छात्राओं में 128 उपस्थित तथा 41 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा (द्वितीय वर्ष) में पंजीकृत 109 परीक्षार्थियों में 106 उपस्थित तथा तीन अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अजयश्याम त्रिपाठी ने बताया कि सुबह और दोपहर की पाली में कुल मिलाकर 63 ने परीक्षा छोड़ दी है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.