रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जूता कारोबारी 63 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिर हार गया। रविवार को उसने रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गुरुवार रात करीब दस बजे सिविल लाइंस स्थित 'शू विला' शोरूम के स्वामी 25 वर्षीय ध्रुव चावला अपने ही प्रतिष्ठान में संदिग्ध रूप से गोली चलने से घायल हो गए थे। गोली उनकी कनपटी में लगी थी और पास में ही एक अवैध पिस्टल और चार कारतूस भी पड़े हुए थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर कर दिया गया था। परिजन ध्रुव को मैक्स अस्पताल गुरुग्राम ले गए। लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने परिजनों से उन्हें घर ले जाने को कहा, लेकिन मां का दिल नहीं माना। वह क...