रामगढ़, सितम्बर 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नायक टोला में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टोला के लोगों ने इसकी जानकारी आजसू के केंद्रीय सचिव सह नगर परिषद के निर्वतान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो को दी। जानकारी मिलने के बाद मनोज कुमार महतो ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर नायक टोला वासियों को 63 केबी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। जिसका शुक्रवार को मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह नगर परिषद के निर्वतान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो और विशिष्ट अतिथि सरदार अनमोल सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा की आजसू पार्टी का लक्ष्य ही है लोगों की सेवा। कहा की लोगों को यदि कोई परेशानी हो तो हमें सूचना दें। हम तत्काल संबंधित विभाग से बातचीत कर उनकी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।...