बाराबंकी, फरवरी 5 -- रामसनेहीघाट। भिटरिया से हैदरगढ़ मार्ग को नई सड़क तक चौड़ा करने की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। शासन ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण के लिए 63 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति प्रदान करते हुए 22 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जिस पर प्रतिदिन हजारों छोटे वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से पश्चिम से पूर्वांचल की ओर सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाएं भी आम बात हो गई थीं। इससे दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे थे। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.