देवरिया, जून 30 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कसया ट्रांसमिशन पर लगा 63 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ब्रेकडाउन हो गया है। विभाग ने ट्रांसफार्मर का टेस्टिंग शुरू कराया है। 2 दिन बाद टेस्ट का रिजल्ट आएगा, तब ट्रांसफार्मर की मरम्मत शुरू होगी। इसके चलते देवरिया उत्तरी के उपभोक्ताओं को प्रचंड गर्मी में भीषण कटौती का सामना करना पड़ रहा है। पांडेय चक, देसही देवरिया और तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से विद्युत आपूर्ति की जाती है। वर्ष 2023 में कसया से आपूर्ति शुरू होने के बाद से ही देवरिया उत्तरी के विद्युत उपभोक्ता भीषण कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग का सामना कर रहे हैं। शनिवार को ट्रांसमिशन पर लगा 63 एमबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते ब्रेकडाउन हो गया। ट्रांसमिशन के ब्रेकडाउन होते ही विद्युत कर्मचारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.