सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 621 बोतल शराब जब्त कर पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने रविवार देर शाम विभिन्न स्थानों से दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार पीटीसी मुकेश कुमार के नेतृत्व में थानांतर्गत बारा गांव के निकट 450 बोतल शराब व बाइक संग सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि एएलटीएफ प्रभारी अशोक चौपाल के नेतृत्व में लोहा पुल के निकट एनएच 227 पर सुरसंड नगर पंचायत निवासी इंदल मुखिया के पुत्र हरिश्चंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर के विरुद्ध एफआईआर करते हुये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...