मोतिहारी, फरवरी 16 -- मोतिहारी। हज कमेटी ऑफ इंडिया व बिहार राज्य हज समिति पटना के निर्देश पर गुरुवार को ढाका जामा मस्जिद में मेडिकल स्क्रीनिंग सह वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले कुल 62 आजमीन ए हज की मेडिकल स्क्रीनिंग के साथ ही दिमागी बुखार का टीका व पोलियो की खुराक पिलाई गई। मौके पर सत्तर वर्ष से अधिक आयु के आजमीन ए हज को इंफ्लूएंजा की टीका भी लगाया गया। शिविर का निरीक्षण एडीएम मो. सिब्गतुल्लाह व सहायक निदेशक मोहम्मद साजिद ने किया। मौके पर श्री साजिद ने आजमीन ए हज को हर संभव सहूलियात मुहैया कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा 15 फरवरी को मोतिहारी जामा मस्जिद में स्क्रीनिंग सह टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में शेष सभी आजमीन हज की स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले ...