प्रयागराज, फरवरी 21 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को पंजीकृत 1054437 परीक्षार्थियों में से 992932 उपस्थित और 61505 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान एवं इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा 7,814 केन्द्रों पर कराई गई। इसमें हाईस्कूल में 7,74,560 तथा इंटर में 32,549 कुल 8,07,109 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 759675 उपस्थित और 47434 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा 6,448 केन्द्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत कुल 2,47,328 परीक्षार्थियों में से 233257 उपस्थित और 14071 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.