नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- इंडिगो एयरलाइंस में तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के चलते पिछले कई दिनों से लगातार फ्लाइट रद्द होने और देरी की समस्या के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि अब तक यात्रियों को कुल 610 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड प्रोसेस कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, शनिवार तक देशभर में यात्रियों को 3000 बैग डिलीवर किए जा चुके हैं। बता दें कि सरकार ने इंडिगो को सख्त निर्देश दिए थे कि रद्द हुई उड़ानों के टिकटों का पूरा रिफंड रविवार शाम तक प्रोसेस कर लिया जाए और यात्रियों से अलग हुए सामान को अगले दो दिनों (48 घंटे) के अंदर डिलीवर कर दिया जाए। मंत्रालय की ओर जारी बयान में बताया गया है कि इंडिगो का विमानन नेटवर्क तेजी से पूरी तरह सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.