बगहा, जनवरी 15 -- चनपटिया। नये साल में सरकार ने राशन कार्डधारियों को बड़ी सौगात दी है। खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से मिलने वाले खाद्यान्न में गेहूं की मात्रा बढ़ा दी गई है। इसका फायदा चनपटिया प्रखंड के 61403 राशन कार्डधारियों को सीधे मिलेगा। जनवरी माह से पीएचएच लाभार्थियों के एक सदस्य को एक की जगह दो किलोग्राम गेहूं दिए जा रहे हैं। इससे लाभार्थियों को काफी राहत मिली है। जबकि चावल चार किलोग्राम की जगह अब तीन किलोग्राम मिलेंगे। वहीं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को सात किलोग्राम गेहूं की जगह 14 किलोग्राम व 28 किलो चावल की जगह 21 किलोग्राम दिये जाएंगे। सरकार के इस निर्णय से लाभार्थियों को काफी फायदा होगा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती दामिनी ने बताया कि नये साल के पहली माह से यह व्यवस्था लागू हो गई है। इसमें राशन कार्डधारियों को क...