सोनभद्र, सितम्बर 9 -- दुद्धी। यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के दुद्धी प्रशिक्षण केंद्र से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट बेंगलुरु स्थित कंपनी में हुआ है। यहां चयनित युवाओं को 18,000 मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया है। मंगलवार को 61 प्रशिक्षित युवाओं को भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड ने हरी झंडी दिखाकर बेंगलुरु के लिए रवाना किया। इस मौके पर जनरल मैनेजर अरविंद तिवारी, क्वालिटी हेड अभिषेक त्रिपाठी, स्टेट हेड भूपेश सिंह, मैदुल, संजू तिवारी, गोरख अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.