एटा, फरवरी 2 -- द्वितीय एसीपी की मांग को लेकर 27 जनवरी से लगातार कार्य बहिष्कार कर विकास भवन में धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सफाई कर्मियों का आंदोलन आखिरकार सोमवार को सफलता लाया। डीपीआओ ने आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करते हुए एसीपी लागू करने के लिए लिखित आदेश जारी कर दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने धरना स्थगित कर काम पर वापस लौटने का एलान कर दिया। डीपीआरओ मोहम्मद राशिद के अनुसार 604 सफाई कर्मियों का द्वितीय एसीपी लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक पत्र पर डीपीआरओ और समिति के दोनों खंड विकास अधिकारी सदस्यों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। शेष कर्मचारियों के लिए भी एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिलाया गया है। सोमवार को जैसे ही लिखित आदेश की प्रति संघ के पदाधिकारियों ...