सोनभद्र, दिसम्बर 14 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 तथा अंडर 16 आयु वर्ग की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 आयु वर्ग के खेले गए खेलों में 600 मी दौड़ में प्रीति मधुपुर प्रथम, कंचन चुर्क द्वितीय, साधना उरमौरा तृतीय रही। वहीं 60 मीटर दौड़ के प्रथम हिट में आंचल सिंह प्रथम, आध्या शुक्ला ओबरा द्वितीय तथा श्रेया यादव रॉबर्ट्सगंज तृतीय रही। 60 मीटर के दूसरे हिट में उन्नति चुर्क प्रथम, श्रेया यादव ओबरा द्वितीय तथा सपना चुर्क तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में आंचल सिंह प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय, कृतिका तृतीय रही। लंबी कूद में गूंजा प्रथम, नेहा स...