देहरादून, दिसम्बर 2 -- कोतवाली पुलिस ने 600 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का रेस्क्यू किया है। कोतवाली मसूरी को दूरभाष के माध्यम से कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि मसूरी-धनोल्टी बायपास रोड, खरगोश फार्म के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान पर्याप्त पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटना की सूचना फायर सर्विस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पाया कि एक व्यक्ति लगभग 600 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है।रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को बाहर निकाला गया।उसे सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया नंदू थापा 48 वर्ष पुत्र स्व. महावीर निवासी पीली बिल्डिंग मसूरी धनोल्टी की ओर जा रहा था। खरगोश फार्म के पास स्कूटी खड़ी कर रोड किनारे लघुशंका के लिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.