भागलपुर, जनवरी 7 -- प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में 600 किसानों का ई-केवाईसी किया गया और शिविर लगाकर आठ पंचायतों में 150 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया। बीएओ रामयश मंडल ने कहा कि ई-केवाईसी के लिए किसान सलाहकारों को लगाया गया था। जबकि प्रखंड के आठ पंचायतों में किसान सलाहकार के साथ राजस्व कर्मचारी को फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाया गया था। इसके जरिए रैयती किसानों का आईडी बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...