बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव अभयारण्य में हाथियों का एक बड़ा समूह कुड़वामोड़ - कतर्नियाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए ठिठक गया। हाथियों के समूह में बच्चों सहित लगभग 60 हाथी थे। इससे आधा घंटे सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में इन दोनों जंगली हाथियों की चहल कदमी जारी है। हाथियों के झुंड कई गुटों में बटे हुए हैं। इनमें से 30 से 40 हाथियों का एक झुंड मटेही ग्राम पंचायत के के कंचनफाटा और आजमगढ़पुरवा गांव में पिछले कई दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। यह घटना 70 वी बटालियन एसएसबी के निशानगाड़ा बीओपी के पास की है। हाथियों के इतने बड़े समूह को सड़क पार करते हुए देख राहगीरों ने वाहन रोककर सड़क किनारे लगभग तीस मिनट तक रुके रहे। सड़क और...