सहारनपुर, नवम्बर 15 -- शादी के बाद घर से लूटपाट करके फरार हुई दुल्हनों के मामले इन दिनों काफी सामने आ रहे हैं। यूपी के सहारनपुर जिले से भी कुछ ऐसा ही केस सामने आया है। यहां एक युवक बंगाल से एक युवती को 60 हजार रुपये में लाया था। युवक उसे दुल्हन बनाकर अपने घर ले आया। शादी के बाद घर-परिवार में खुशी का माहोल था। दुल्हन का व्यवहार ऐसा था कि किसी को भी उस शक नहीं हुआ। दुल्हन अंदर ही अंदर अपनी चालें चल रही थी। शादी के 18 दिन बाद दुल्हन ने ससुराल वालों को चूना लगा दिया। दुल्हन ने दूल्हे को भी नीं छोड़ा। उसका भी भरोसा तोड़ दिया। दुल्हन की असलियत की जानकारी जब दूल्हा और उसके घर वालों को हुई तो मानों उनके पेरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। पूरा मामला पटनी गांव का है। यहां के रहने वाले पवन सैनी के बेटे गौरव सैनी की शादी 26 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के क...