फतेहपुर, जनवरी 29 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के लोहारन गढवा मजरे गंभरी में बुधवार रात चोरों ने दो घरों से 50 हजार नगदी सहित करीब पांच लाखों का सामान पार कर दिया है। राजकुमारी पत्नी राजकुमार निषाद ने बताया कि उसके पति लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। पड़ोस के गांव ब्राह्मण तारा में उसकी छोटी बहन रमती ब्याही है। जिसके पति की मौत हो चुकी है। बहन ने अपना जेवर व बर्तन एक महीने पहले उसके यहां रखकर अपने बच्चों के साथ मुंबई चली गई थी। बुधवार रात चोरों ने घर के अंदर से अलमारी का ताला तोड़ कर बहन और उसका सोने चांदी का जेवर व तीस हजार रुपया पार कर दिया। वहीं इसी गांव निवासी प्रीती पत्नी धन्जय निषाद ने बताया कि पति परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। तीन दिन पहले पिता की तबीयत खराब हुई थी। घर में ताला लगा कर पिता को देखने मायके चली गई थी। गुरुवार सुबह ...