मुजफ्फर नगर, जनवरी 13 -- थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से तीन ग्राम अवैध स्मैक व एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे रोड से सौरभ मुंडे निवासी रामलीला टिल्ला को 3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसका साथी नितिन कुमार उर्फ टोनी निवासी गौशाला शहर कोतवाली मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक बाइक बरामद की है। जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.