लखीमपुरखीरी, नवम्बर 5 -- फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के झखरा गांव में रात चोरों ने नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई तो वह दंग रह गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार परिवार सहित रात सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हो गये। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 60 हजार की नकदी व जेवर उठा ले गये। खटपट की आवाज से गृहस्वामी जाग गया तो वह बदमाशों के पीछे दौड़ पडा़। धर्मेन्द्र ने बताया बदमाशों से उसकी हाथापाई भी हुई है। मौका पाकर चोर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...