किशनगंज, फरवरी 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता प्रोजेक्ट पोटेंशियल द्वारा संचालित हेल्थ एक्सेस कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज प्रखंड में व्यापक स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान वर्तमान में भातगांव चुरली, पटेसरी, कनकपुर, पथरिया और कुकुरबाघी पंचायत में चलाया जा रहा है। संस्था ने छह पंचायतों में 60,000 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम के तहत केवल कार्ड बनाना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों को इसके उपयोग और लाभों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों की सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे आसानी से योजना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.