बोकारो, मार्च 16 -- बोकारो, प्रतिनिघि। 60 साल नौकरी की गारंटी को लेकर बोकारो स्टील प्लांट के पास सेक्शन के समक्ष ठेका मजदूर 18 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय यूनियन कार्यालय में रविवार को हुई आम बैठक में लिया गया। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के बैनर तले ठेका मजदूरों के सवालों पर लगातार लड़ाई जारी रहेगी। बैठक में ठेका मजदूरों को 60 साल नौकरी की गारंटी करने व मेडिकल जांच के नाम पर मजदूरों की छटाई करना बंद करने की मांग की गई। काम से बैठे गए मजदूरों को काम पर वापस लेने व समय पर वेतन भुगतान करने के लिए ठेका मजदूर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। मजदूरों को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा मेडिकल जांच के नाम पर सेल बोकारो इस्पात प्रबंधन मजदूरों को बरगला रहा है। क्योंकि मजदूरों को काम से बैठा देने का हथियार मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.