लातेहार, जनवरी 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा तथा नगर पंचायत चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। डीसी के निर्देशानुसार डीटीओ उमेश मंडल द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की निगरानी की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 60 वाहनों का ई-चालान काटा गया, जिससे 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ...