सीवान, अप्रैल 22 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाने के सिसवां कला निवासी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष ललन भगत 60 वर्ष की सोमवार की पूर्वाहन 11 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही जिला पार्षद ब्रजेश सिंह शोकाकुल पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना देते हुए ढ़ांढ़स बंधाया। जिला पार्षद श्री सिंह ने बताया कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता ललन भगत की आकस्मिक निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनके तीन बच्चे है। शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.