अमरोहा, फरवरी 11 -- गजरौला। ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए नाबार्ड और स्पर्श सोशल फाउंडेशन की ओर से उन्हें सिलाई व फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को शहर के संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर में आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण में 60 महिलाओं को एडवांस सिलाई, कढ़ाई एवं फैशन डिजाइनिंग की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण में 13 गांवों के 27 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हुईं, जिसमें आधुनिक डिजाइनिंग, उन्नत तकनीकी कौशल और व्यवसाय प्रबंधन की बारीकियां सिखाई गईं। इस दौरान पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रामेंद्र सिंह, आरपी सिंह, अबोध कौशिक, एस आनंद, कृष्ण गोपाल, शिव प्रसाद, दिनेश महर, अरविंद, सुमन, मीनू, हेमंत आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.