अररिया, मार्च 18 -- गश्ती के क्रम में कलियागंज स्कूल के पास मिली सफलता पलासी, एक संवाददाता पलासी थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में कलियागंज स्कूल के पास शराब बेचने के दौरान बोरी व झोली से अलग-अलग किस्म के 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। हालांकि इस दौरान तस्कर फरार हो गया। इस मामले में अवर निरीक्षक रौशन कुमार सिंह के बयान पर पलासी थाना में नामजद केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में संतलाल साह, साकिन बलुआ कलियागंज का रहने वाला बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि कलियागंज स्कूल के समीप लगी भीड़ देखकर पूछने से पता चला कि बोरी व झोली में रखकर शराब बेचा जा रहा है। इस दौरान तस्कर भागने लगा जिसे खदेड़कर मकई के खेत में पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम संतलाल साह, साकिन बलुआ कलियागंज बताया। इस दौरान गाड़ी के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.