प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 604 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सात शहरों में 11 से एक बजे की पाली में कराई गई। सबसे आश्चर्य की बात है कि दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 60 प्रतिशत छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा में 40 प्रतिशत पासिंग मार्क्स और एक तिहाई निगेटिव मार्किंग के कारण 60 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। चार महीने पहले संशोधित पाठ्यक्रम में प्रारंभिक परीक्षा में 22 नए विषयों को शामिल किया गया। पर्याप्त समय और अध्ययन सामग्री नहीं मिलने के कारण तैयारी प्रभावित हुई। हिन्दी एवं 22 अन्य नए विषयों में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल भी आए थे। पहले लिखित परीक्षा और साक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.