लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- लखीमपुर। किसानों को फसलों की सिंचाई सोलर पम्प से करने के लिए सोलर पम्प 60 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन 15 दिसम्बर तक किए जा सकते हैं। किसानों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप किसानों को दिए जाएंगे। किसान 15 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हें। विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के साथ ही https://agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कराना होगा। बुकिंग के साथ किसान को पांच हजार रुपये की टोकन मनी जमा करना होगा। वही किसान पात्र होगा, जिसके खेत पर स्वयं की बोरिंग होगी। सत्यापन में बोरिंग न मिलने पर टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी, आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.