रायपुर, जून 20 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसूनी गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी मध्यम बारिश हुई है। मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो रही है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में भारी से अति भारी बारिश हुई है। इस बीच, रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ होने की संभावना है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.