एटा, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में 60 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का दावा प्रस्तुत किया है। दावे का सत्यापन निर्धारित कमेटी करेगी। सत्यापन के उपरांत ही ग्राम पंचायतों के टीबी मुक्त होने की घोषणा की जाएगी। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित होने के लिए 60 ग्राम पंचायतों ने आवेदन पत्र जिला क्षयरोग विभाग में प्रस्तुत किये है। ग्राम पंचायतों के दावे का सत्यापन निर्धारित सत्यापन कमेटी करेगी। ग्राम पंचायतों के सत्यापन के उपरान्त निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। डीएम की ओर से मानकों को पूरा कर सत्यापित हुई ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जायेगा। इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को विश्व क्षयरोग दिवस पर डीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.