नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Lenskart Q3 Results: आईवियर कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीबन 60 गुना यानी 6,983% उछलकर 131.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में महज 1.85 करोड़ रुपये था। यह मुनाफा होल्डिंग कंपनी के मालिकों के हिस्से का है। बता दें कि आज बुधवार को कंपनी के शेयर 473 रुपये पर बंद हुए हैं। इसमें मामूली गिरावट देखी गई थी। अब कल गुरुवार को यह शेयर फोकस में रह सकता है। बता दें कि कंपनी का आईपीओ पिछले साल नवंबर 2025 में आया था।ऑपरेशंस से कमाई भी मजबूत कंपनी की ऑपरेशंस से कमाई भी मजबूत रही। दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 38% बढ़कर 2,308 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,669 करोड़ र...