बलिया, दिसम्बर 18 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। सीयर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान 60 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, चार को कान की मशीन और 15 दिव्यांगों को श्री किट प्रदान की गई। ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने कहा कि शिविर के माध्यम से पात्रों को इसका समुचित लाभ मिल सकेगा। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि पात्रों को इसका समुचित लाभ मिलेगा। शिविर में भारी संख्या में जरूरतमंदों ने सहायक उपकरण हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...