नई दिल्ली, फरवरी 12 -- यूपी के गोंडा जिले में यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने पढ़ाई के लिए पर्याप्त धन मिलने में बड़े भाई के टांग अड़ाने की आशंका में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी ने स्थानीय बाजार से 60 रुपये का चाकू खरीदा था और 20 रुपये खर्च कर उस पर धार लगवाई। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनीत जायसवाल ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू व 31 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं। करनैलगंज के दुल्हिनपुरवा के मौजा नरायनपुरवा माझा में बीते तीन फरवरी की रात शिवशंकर दुबे पुत्र देवीदयाल दुबे उम्र करीब 30 वर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस अफसरों के साथ फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वाड ने मौके पर तकनीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.