सोनभद्र, जनवरी 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात लोढी स्थित पुलिस लाइन मोड़ तिराहा के समीप एक ढाबा के पास से दो स्कार्पियों से 60 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पांच लाख 20 हजार रुपये नकद व सात मोबाइल फोन भी मिला है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सिपाही भी शामिल है, जो वर्तमान में सुल्तानपुर पुलिस लाइन में तैनात बताया जा रहा है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस लाइन मोड़ तिराहा क्षेत्र में एक ढाबा के पास दो काली स्कार्पियो गाड़ियों को रोका गया। जांच में एक वाहन पर कूट...