हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 13 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चुनावी साल में बिहार पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका में अब तक 6.86 लाख लोगों को नोटिस भेजी है, जबकि करीब 1.50 लाख लोगों से बांड (बंध पत्र) भरवाया गया है। यही नहीं, सीसीए (क्राइम कंट्रोल एक्ट) के तहत जिलाधिकारियों को अब तक 1662 लोगों का संबंधित जिले में प्रवेश रोकने का प्रस्ताव मिला है, जिनमें 339 व्यक्तियों के विरुद्ध आदेश पारित कर दिया गया है। आठ मामलों में निरुद्धादेश पारित करते हुए नवादा के तीन, भागलपुर, शेखपुरा के दो-दो और बेगूसराय के एक अपराधी को जिलाबदर किया गया है। बिहार पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक अशांति फैलाने की आशंका वाले असामाजिक तत्वों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.