बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- मंझौल, एक संवाददाता। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मंझौल पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम में 6.5 ग्राम स्मैक के साथ मंझौल पंचायत 03 निवासी पूर्व मुखिया सुरेश सहनी के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि मंझौल थाना पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में अपराध एवं अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखिया पुत्र पूर्व से नशीले पदार्थों से संबंधित आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। मंझौल थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि उक्त युवक पूर्व से अपराध में संलिप्त है। गिरफ्तार युवक पर पूर्व से मंझौल थाना में बिहार उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त युवक स्मैक की बिक्री करता है तथा वर्तम...